लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। शासन द्वारा 20 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बड़े फेरबदल में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज जोन, भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सहित कई अहम विभागों के प्रमुख बदले गए हैं।
सबसे अहम बदलाव राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में देखने को मिला है। संयुक्त पुलिस आयुक्त अमित वर्मा को उनके पद से हटाते हुए उन्हें अब आईजी, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आईजी मानवाधिकार अपर्णा कुमार को लखनऊ का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) नियुक्त किया गया है। इस बदलाव को राजधानी की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के रूप में देखा जा रहा है।
प्रमुख प्रशासनिक बदलाव इस प्रकार हैं:
-
राम कुमार को ADG मानवाधिकार से हटाकर ADG लॉजिस्टिक्स, लखनऊ बनाया गया है।
-
राजकुमार को ADG लॉजिस्टिक्स से ADG मानवाधिकार, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
-
ज्योति नारायन को ADG PTS, जालौन से ADG प्रयागराज जोन बनाया गया है।
-
डॉ. संजीव गुप्ता को ADG प्रयागराज जोन से ADG मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।
-
प्रशांत कुमार को ADG प्रशासन/मुख्यालय से ADG प्रशासन, लखनऊ बनाया गया है।
-
तरुण गाबा को IG सुरक्षा से प्रोन्नत कर ADG सुरक्षा, लखनऊ नियुक्त किया गया है।
-
आशुतोष कुमार (अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर) को ADG भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बनाया गया है।
-
मोदक राजेश डी. राव को IG रेलवे से IG स्थापना, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
-
आर.के. भारद्वाज को IG भवन एवं कल्याण से IG रेलवे, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।
-
एन. कोलान्ची को अपर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज से IG रेलवे, प्रयागराज नियुक्त किया गया है।
-
ए. सुरेशराव कुलकर्णी को तकनीकी सेवाओं से IG भ्रष्टाचार निवारण संगठन बनाया गया है।
इसके अलावा कई DIG स्तर के अधिकारियों को प्रतीक्षारत से नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनमें रोहन पी. कनय, मो. इमरान, संतोष कुमार मिश्रा और विजय ढुल शामिल हैं।

