कानपुर – नववर्ष-2026 के अवसर पर रूट डायवर्जन

नववर्ष 2026 के स्वागत और 2025 की विदाई के अवसर पर शहर में बढ़ती भीड़, आयोजनों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने कानपुर शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 31 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से रात 2 बजे तक और 1 जनवरी को सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।

प्रशासन का उद्देश्य है कि नववर्ष का जश्न सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बिना किसी अव्यवस्था के मनाया जा सके। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात को वैकल्पिक रास्तों से संचालित किया जाएगा।


जेड स्क्वायर / बड़ा चौराहा रूट डायवर्जन

  • मेघदूत तिराहा से कोई भी वाहन सीधे बड़ा चौराहा की ओर नहीं जाएगा। ऐसे वाहन सरसैय्याघाट → चेतना चौराहा होते हुए जेड स्क्वायर मॉल या बड़ा चौराहा जा सकेंगे।

  • कोतवाली चौराहा, नवीन मार्केट और म्योरमील तिराहा से आने वाले वाहन ठग्गू के लड्डू तिराहा → भार्गव हॉस्पिटल → डीजी गेट → चेतना चौराहा के रास्ते गंतव्य तक पहुंचेंगे।

  • चेतना चौराहा से डीजी कार्यालय गेट और पुलिस ऑफिस की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

  • मेघदूत तिराहा से सरसैय्याघाट होकर आने वाली बस, ऑटो और ई-रिक्शा डीएम कार्यालय गेट से आगे नहीं जा सकेंगे

  • कारसेट, सद्भावना और कोतवाली चौराहा से आने वाले ई-रिक्शा/ऑटो सोमदत्त प्लाजा से आगे नहीं जा सकेंगे

  • बड़ा चौराहा क्षेत्र को नो ऑटो और नो ई-रिक्शा ज़ोन घोषित किया गया है।

  • शिवाला तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन बड़ा चौराहा की ओर प्रतिबंधित रहेगा।


इस्कॉन मंदिर / सुधांशु आश्रम / ब्लू वर्ल्ड क्षेत्र डायवर्जन

  • सिंहपुर चौराहा, बनियापुरवा चौराहा और मैनावती मार्ग से मध्यम व भारी वाहन इस्कॉन मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे

  • ऐसे वाहन कल्याणपुर मार्ग का उपयोग करेंगे।

  • रामा विश्वविद्यालय से भारी वाहन मंधना चौराहा की ओर प्रतिबंधित रहेंगे।

  • बिठूर चुंगी से भारी वाहन यश कोठारी चौराहा की ओर नहीं आ सकेंगे


गंगा बैराज पर ट्रैफिक डायवर्जन

  • उन्नाव सीमा से कोई भी भारी वाहन गंगा बैराज की ओर नहीं आएगा

  • ऐसे वाहन जाजमऊ गंगा पुल से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।

  • गंगा बैराज पर वाहन खड़ा करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

  • स्ट्रीट वेंडर्स और ठेले-खोमचे लगाने की अनुमति नहीं होगी।

  • नियम उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


गंगा बैराज पार्किंग व्यवस्था

  • कर्बला चौराहा (कर्बला मस्जिद रोड)

  • कर्बला चौराहा (जल संस्थान रोड)

  • अटल घाट से पहले बाईं ओर खाली स्थान

  • कोठारी चौराहा से आने वाले वाहनों के लिए बोट क्लब के पास बनी पार्किंग


दिक्कत होने पर यहां करें संपर्क

डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें—

📞 9305104340
📞 9305104387

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *