कानपुर में थाई युवती का सनसनीखेज आरोप: शादी के बाद 60 लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन का दबाव

कानपुर। थाईलैंड से भारत आई एक युवती ने कानपुर के एक युवक पर शादी के बाद करीब 60 लाख रुपये की कथित ठगी और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने इरफान नाम के युवक पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

युवती के मुताबिक, करीब 4 वर्ष पहले थाईलैंड में उसकी और इरफान की शादी हुई थी। शादी के बाद युवक ने अलग-अलग जरूरतों और कारणों का हवाला देकर उससे धीरे-धीरे करीब 60 लाख रुपये लिए। युवती का दावा है कि उसने भरोसे में आकर यह रकम दी थी।

आरोप है कि जब युवती ने अपनी रकम वापस मांगी तो उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जाने लगा। युवती का यह भी आरोप है कि यह दबाव बनाया गया कि धर्म परिवर्तन के बाद ही उसकी रकम वापस की जाएगी।

पीड़िता के आरोपों के सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। युवती ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *