झाँसी: एसएसपी विकास कुमार ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक

झाँसी, 08 सितंबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री विकास कुमार ने मंगलवार को जनपद में नियुक्त समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम/लाइन श्रीमती अरीबा नोमान, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री सिमरन सिंह आईपीएस सहित समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद में अपराध की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी श्री विकास कुमार ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस गश्त एवं प्रभावी पेट्रोलिंग बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने तथा संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा।

गोष्ठी में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *