कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में स्थित पॉपुलर धर्म कांटा के पास शुक्रवार तड़के एक फर्नीचर की दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 मार्च 2026 को रात 00:31 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सीएफओ कानपुर के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन फजलगंज और किदवई नगर से कुल 03 फायर यूनिट मौके पर भेजी गईं।
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से आग बुझाने का कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फायर विभाग की तत्परता के चलते आग को आसपास की दुकानों और इमारतों में फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

