मैहर मां शारदा मंदिर में 5 से 14 मार्च तक रोपवे सेवा बंद

मैहर। मां शारदा मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। मां शारदा प्रबंध समिति के अनुसार मंदिर परिसर में संचालित रोपवे सेवा 05 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक आवश्यक रखरखाव एवं मेंटिनेंस कार्य के चलते पूर्णतः बंद रहेगी।

समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। निर्धारित अवधि के दौरान रोपवे का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा, इसलिए श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं।

हालांकि मंदिर में दर्शन की व्यवस्था पूर्ववत जारी रहेगी और श्रद्धालु सीढ़ियों के माध्यम से मां शारदा के दर्शन कर सकेंगे।

मां शारदा प्रबंध समिति ने रोपवे बंद रहने से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *