सलोनी तिवारी: धार्मिक पंचांग के अनुसार 2 मार्च 2026 (सोमवार) को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण लगने के कारण होली के रंग 4 मार्च को खेलने की अपील की गई है। यह जानकारी धर्माचार्य जगद्गुरु भैय्या जी महाराज ने दी है।
पूर्णिमा तिथि व होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बताया गया है कि 2 मार्च 2026 को सांय 5:55 बजे से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी।
होलिका दहन का शुभ समय शाम 6:39 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक रहेगा। श्रद्धालु इस अवधि में विधि-विधान से होलिका दहन कर सकते हैं।
3 मार्च को चंद्रग्रहण, सूतक काल लागू
धार्मिक मान्यता के अनुसार 3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण लगेगा।
-
सूतक प्रारंभ: प्रातः 6:20 बजे
-
ग्रहण स्पर्श: सांय 4:35 बजे
-
ग्रहण समाप्ति: सांय 6:46 बजे
सूतक काल के दौरान मंदिरों के पट बंद रहेंगे और पूजा-पाठ व धार्मिक अनुष्ठान स्थगित रहेंगे।
रंगों की होली 4 मार्च को मनाने की अपील
चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को रंग खेलने से बचने और 4 मार्च 2026 को होली मनाने की सलाह दी गई है। धर्माचार्यों ने श्रद्धालुओं से परंपराओं का पालन करने और शुभ मुहूर्त में ही पर्व मनाने का आग्रह किया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और ग्रहण समाप्ति के बाद ही मंदिरों में पुनः पूजा-अर्चना की जाएगी।

