चित्रकूट -संतोषी अखाड़े के हनुमान मंदिर में देर रात चोरी, मुकुट ले उड़े चोर

सलोनी तिवारी: चित्रकूट: सुप्रसिद्ध संतोषी अखाड़ा के पुरानी लंका तिराहा स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार देर रात चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह के चैनल का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और भगवान हनुमान जी का मुकुट चोरी कर लिया।

शनिवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही आसपास के श्रद्धालु भी मौके पर जुट गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। संतोषी अखाड़ा प्रमुख श्री रामजी दास जी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली की देर रात अज्ञात चोरो ने मंदिर से मुकुट चुरा लिया है। अभी महंत जी शहर से बाहर हैं वापस आने पर अधिक जानकारी उपलब्ध हो पायेगी। फिलहाल पुलिस को इसकी सूचना दे दी गयी है।धार्मिक स्थल पर चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *