महोबा। जनपद में शासन की प्राथमिकता के अनुरूप आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आज तहसील चरखारी में पुलिस अधीक्षक महोबा एवं जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, विद्युत आपूर्ति, पेंशन, आवास, सड़क निर्माण, शिक्षा, पुलिस संबंधी शिकायतें एवं अन्य राजस्व प्रकरणों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

