कोटा में बड़ा हादसा: रेस्टोरेंट की बिल्डिंग गिरी, 10 से 15 लोगों के दबे होने की आशंका

राजस्थान के कोटा में शनिवार, 7 फरवरी 2026 को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओपेरा हॉस्पिटल रोड पर स्थित ‘दिल्ली स्पाइस मुरादाबादी’ नामक रेस्टोरेंट की बहुमंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 10 से 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जिला कलेक्टर ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में पांच लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया, बाद में राहत कार्य तेज होने पर यह संख्या बढ़कर 10 घायलों तक पहुंच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *