हरियाणा के सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से 8 लोग घायल, बचाव में इंस्पेक्टर की हुई मौत

फरीदाबाद (हरियाणा): हरियाणा के प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेले परिसर में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम सात से आठ लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूला सामान्य रूप से चल रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह जोरदार आवाज के साथ नीचे गिर गया। झूले के गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही मेले में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसी दौरान घायलों की मदद करते समय एक पुलिस इंस्पेक्टर भी घायल हो गए और उनकी मृत्यु हो गयी । इंस्पेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया, इसी दौरान उन्हें चोटें आईं थी। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे के बाद प्रशासन ने संबंधित झूले को तुरंत बंद करा दिया है और सुरक्षा मानकों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मेले में लगे अन्य झूलों और मनोरंजन साधनों की भी जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *