Kanpur- महाशिवरात्रि पर ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर में भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन

सलोनी तिवारी: कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कानपुर नगर स्थित ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर के तत्वावधान में एक भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 15 फरवरी 2026, रविवार को दोपहर 1 बजे से हरि इच्छा तक संपन्न होगा।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य कालसर्प योग शांति, सुख-समृद्धि एवं जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति बताया गया है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार महाशिवरात्रि का यह पर्व वर्षों से श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

मंदिर के आयोजक सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने बताया कि इस अवसर पर बाबा भोलेनाथ का दिव्य एवं भव्य श्रृंगार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। कार्यक्रम में रुद्राभिषेक यजमान बनने के लिए श्रद्धालु निर्धारित दक्षिणा के साथ अपना नाम और स्थान सुनिश्चित करा सकते हैं। रुद्राभिषेक दक्षिणा पूजन सामग्री सहित ₹2100 प्रति यजमान निर्धारित की गई है।

यह धार्मिक आयोजन निर्मोही अखाड़ा, चित्रकूट संरक्षण के अंतर्गत किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक सुभाष चंद्र त्रिपाठी (गुरु जी) हैं। वहीं कार्यक्रम स्थल ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर, 3D-231, आवास विकास, हंसपुरम नौबस्ता, कानपुर नगर निर्धारित किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन रुद्राभिषेक में सहभागिता करने और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *