सलोनी तिवारी: कानपुर। मंगलवार की सुबह कानपुरवासियों के लिए मौसम ने अचानक अपना मिज़ाज बदल लिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं ठंडक का अहसास भी बढ़ गया।
अचानक बदले मौसम के कारण सुबह टहलने निकले लोग और काम पर जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। कानपुर और आसपास के जिलों में मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। आने वाले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
शहरवासियों ने इस बदले मौसम का मिला-जुला असर महसूस किया, ठंड और बारिश ने रोज़मर्रा की गतिविधियों को प्रभावित किया।

