वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, मैन्युफैक्चरिंग और घरेलू मांग को मिलेगी मजबूती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस बजट को लेकर देशभर में बड़ी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि सरकार आर्थिक विकास दर को रफ्तार देने के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने और घरेलू मांग को मजबूत करने पर विशेष जोर देगी।

विशेषज्ञों के अनुसार बजट में उद्योगों के लिए प्रोत्साहन योजनाएं, रोजगार सृजन, एमएसएमई सेक्टर को राहत और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने से जुड़े अहम ऐलान हो सकते हैं। इसके साथ ही मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए टैक्स राहत और उपभोक्ता खर्च को प्रोत्साहित करने वाले कदम भी बजट का हिस्सा बन सकते हैं।

सरकार का उद्देश्य उत्पादन क्षमता बढ़ाकर आत्मनिर्भर भारत अभियान को और मजबूत करना है, ताकि घरेलू उद्योगों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके। ऐसे में आज पेश होने वाला बजट देश की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाने वाला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *