सलोनी तिवारी: कानपुर। दिनांक 29 जनवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव महोदय द्वारा थाना क्षेत्र कर्नलगंज के मुख्य बाजारों, चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रीमती अर्चना सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज तथा थाना प्रभारी कर्नलगंज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
पैदल गश्त के दौरान डीसीपी सेन्ट्रल ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। डीसीपी सेन्ट्रल ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं अनुशासन के साथ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
पुलिस की इस पहल से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई।

