कानपुर शांति मिशन हॉस्पिटल की 21वीं वर्षगांठ पर हुआ भव्य आयोजन

सलोनी तिवारी :कानपुर। यशोदा नगर बाइपास क्षेत्र के पशुपति नगर स्थित शांति मिशन हॉस्पिटल ने अपनी स्थापना के 21 वर्ष पूर्ण होने पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

वर्षगांठ समारोह के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से केक काटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के प्रमुख डॉ. एस.के. सिंह एवं डॉ. अर्चना सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञों, शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों और अस्पताल से जुड़े कर्मचारियों की सहभागिता रही।

समारोह के दौरान डॉ. एस.के. सिंह के पिता का जन्मदिवस भी मनाया गया, जिससे कार्यक्रम और अधिक यादगार बन गया। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा की।

इस अवसर पर डॉ. संदीप मिश्रा (ईएनटी), डॉ. अमित मिश्रा, सचिन शर्मा समेत कई सम्मानित अतिथि मौजूद रहे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और स्मृति स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. एस.के. सिंह ने अतिथियों, चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ का धन्यवाद करते हुए कहा कि शांति मिशन हॉस्पिटल आगे भी समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के अपने उद्देश्य पर लगातार कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *