बॉलीवुड को लगा बड़ा झटका: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया रिटायरमेंट

मुंबई: अपनी जादुई आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने फिल्मी गायकी से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। साल 2026 की शुरुआत में सामने आई इस खबर ने म्यूज़िक इंडस्ट्री और फैंस को चौंका दिया है। अरिजीत सिंह को बॉलीवुड के सबसे सफल और लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में गिना जाता है, जिनके गानों ने कभी टूटे दिलों को सहारा दिया तो कभी प्यार को खूबसूरत शब्द दिए।

अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “नमस्कार, आप सभी को नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं। इतने सालों तक आपने मुझे एक गायक के तौर पर जो प्यार दिया, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। लेकिन अब मैंने फैसला किया है कि आगे से मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नई असाइनमेंट या काम नहीं लूंगा। मैं इस सफर को यहीं विराम दे रहा हूं। यह सफर वाकई शानदार और सुखद रहा।”

उनकी इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। कई लोग इस फैसले से हैरान हैं तो कई भावुक होकर उनके योगदान को याद कर रहे हैं। अरिजीत सिंह ने अपने करियर में सैकड़ों हिट गाने दिए हैं और उनकी आवाज़ आज भी हर पीढ़ी की पसंद बनी हुई है।

फिल्मी गायकी से रिटायरमेंट के ऐलान के साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या अरिजीत सिंह भविष्य में किसी अन्य रूप में संगीत से जुड़े रहेंगे। फिलहाल, उनके इस फैसले ने बॉलीवुड म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक खालीपन जरूर पैदा कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *