पद्म पुरस्कार 2026 का ऐलान: 131 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, रोहित शर्मा–हरमनप्रीत कौर सहित कई दिग्गज सूची में

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद इस वर्ष कुल 131 पद्म अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। यह सम्मान प्रतिवर्ष देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को दिया जाता है।

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, वर्ष 2026 में

  • 5 पद्म विभूषण,

  • 13 पद्म भूषण और

  • 113 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे।

इस सूची में 19 महिलाएं शामिल हैं, जबकि विदेशी नागरिक, प्रवासी भारतीय (NRI), भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) और भारत के विदेशी नागरिक (OCI) श्रेणी से जुड़े 6 लोगों को भी सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही 16 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

 खेल जगत से नाम:

खेल क्षेत्र में शानदार योगदान के लिए

  • भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा,

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर,

  • और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पुनिया
    को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म विभूषण सम्मान:

पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वालों में—

  • स्वर्गीय धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) – कला

  • के. टी. थॉमस – सार्वजनिक सेवा

  • सुश्री एन. रंजन – कला

  • पी. नारायणन – साहित्य और शिक्षा

  • स्वर्गीय वी. एस. अच्युतानंदन – सार्वजनिक सेवा
    शामिल हैं।

 ‘गुमनाम नायक’ श्रेणी:

पद्म श्री पुरस्कार के तहत ‘गुमनाम नायकों’ की श्रेणी में देश के विभिन्न राज्यों से कई लोगों को सम्मानित किया गया है। इनमें—

  • कर्नाटक के अंके गौड़ा,

  • महाराष्ट्र की आर्मिडा फर्नांडीज,

  • मध्यप्रदेश के भगवदास रैकवार,

  • जम्मू-कश्मीर के बृज लाल भट,

  • छत्तीसगढ़ के बुदरी थाती,

  • ओडिशा के चरण हेम्ब्रम,

  • उत्तर प्रदेश के चिरंजी लाल यादव,

  • गुजरात के धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या
    शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *