वसंत पंचमी से द्वारिकाधीश मंदिर में होली महोत्सव का शुभारंभ, 40 दिन चलेगा रंगोत्सव

मथुरा। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्री ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में होली महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को ठाकुर द्वारिकाधीश ने पीले वस्त्र धारण कर विशेष शृंगार के साथ भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।  सुबह 10 बजे ठाकुरजी को अबीर-गुलाल से होली खिलाई गई। इसी के साथ मंदिर में 40 दिनों तक चलने वाले होली महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस अवधि में ठाकुरजी अब गर्म भोजन और गर्म वस्त्र धारण नहीं करेंगे।

पुष्टिमार्ग संप्रदाय की परंपरा के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली का डांढा लगाया जाएगा। वहीं पड़वा के दिन से रसिया मंडलियों द्वारा फाग गायन का आयोजन शुरू होगा, जो ब्रज की होली परंपरा को और अधिक जीवंत बनाएगा।

होली महोत्सव के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु ठाकुरजी के होली दर्शन कर ब्रज की अनूठी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का अनुभव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *