लखनऊ में बाइक सवार युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी

लखनऊ: पीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरैया बाग अंडरपास के नीचे मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां बाइक सवार युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर युवक की बाइक के चारों ओर खून के निशान साफ दिखाई दिए, जिससे हत्या की बर्बरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली बसंत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान प्रदीप सिंह, निवासी कानपुर देहात के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या चाकू से कई वार कर की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *