शिकोहाबाद में डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटा चौराहे पर  दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी आर. एस. यादव अपनी पत्नी कमला रानी के साथ स्कूटी से कहीं जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही वे एटा चौराहे के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद एटा चौराहे पर हड़कंप मच गया और करीब 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद जिला अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *