सर्दियों का मौसम जहां एक ओर राहत देता है, वहीं दूसरी ओर त्वचा और बालों के लिए कई समस्याएं भी लेकर आता है। ठंडी हवाएं, कम नमी और गर्म पानी का अधिक इस्तेमाल स्किन को रूखा और बेजान बना देता है। खासकर महिलाएं इस मौसम में ड्राय स्किन, फटे होंठ और बालों के झड़ने की समस्या से जूझती हैं।
त्वचा की देखभाल के लिए सबसे जरूरी है मॉइस्चराइजेशन। नहाने के तुरंत बाद नारियल तेल, बादाम तेल या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। हफ्ते में दो बार बेसन, दही और शहद का फेस पैक त्वचा में जान डाल देता है।
बालों के लिए सर्दियों में तेल मालिश बेहद जरूरी है। सरसों का तेल, नारियल तेल और कैस्टर ऑयल को मिलाकर हल्की गर्म मालिश करने से बाल मजबूत होते हैं और झड़ना कम होता है।

