कानपुर–हमीरपुर हाईवे पर घना कोहरा और बस खराब होने से भीषण जाम, रेंग-रेंग कर निकले वाहन

सलोनी तिवारी: कानपुर–हमीरपुर हाईवे पर रविवार को सुबह घने कोहरे और एक बस के अचानक खराब हो जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान हाईवे के बीचों-बीच एक बस खराब हो गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

जाम इतना लंबा हो गया कि कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। कार, ट्रक और दोपहिया वाहन रेंग-रेंग कर निकलते नजर आए। यात्रियों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा।  प्रशासन ने कोहरे के चलते वाहन चालकों से सावधानी बरतने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *