कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने ठंड और कोहरे के चलते बदला स्कूलों का समय

सलोनी तिवारी : कानपुर। भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के सभी स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश जारी किए हैं। डीएम के आदेश के अनुसार सोमवार से नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि ठंड और कोहरे के कारण होने वाली परेशानियों से छात्र-छात्राओं को बचाया जा सके।

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षा विभाग एवं स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि समय परिवर्तन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी विद्यालय द्वारा आदेशों की अनदेखी किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को बदले हुए समय के अनुसार ही विद्यालय भेजें और ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *