वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानी 15 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी का पावन व्रत रखा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सफला एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के बिगड़े कार्य पूर्ण होते हैं, जीवन में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
सफला एकादशी पूजा विधि (Puja Vidhi)
-
प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें
-
घर और पूजा स्थान की सफाई करें
-
भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें
-
दीपक जलाकर पुष्प, अक्षत और तुलसी अर्पित करें
-
सफला एकादशी व्रत कथा का पाठ करें
-
विष्णु मंत्रों का जाप करें
-
अंत में भगवान विष्णु की आरती करें और भोग अर्पित करें
सफला एकादशी भोग
इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को
-
पंचामृत
-
पंजीरी
-
पीली मिठाई
-
पीले फल
का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
भगवान विष्णु के मंत्र
-
ॐ नमोः नारायणाय॥
-
ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥
-
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
धार्मिक मान्यता
मान्यता है कि जो भक्त श्रद्धा और नियमपूर्वक सफला एकादशी का व्रत करता है, उसके जीवन में सफलता, धन, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। अंशिका मीडिया किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

