गोवा के अरपोरा गांव में देर रात बड़ा हादसा हो गया, जहां एक नाइट क्लब में अचानक लगी भीषण आग ने 23 लोगों की जान ले ली। यह घटना रात करीब 12:04 बजे हुई। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि आग सिलेंडर ब्लास्ट के कारण लगी।हादसे में मारे गए 23 लोगों में 20 पुरुष और 3 महिलाएँ शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 3 लोगों की मौत सीधे जलने से हुई, जबकि बाकी की मौत धुआं भर जाने से दम घुटने की वजह से हुई।
सीएम प्रमोद सावंत पहुंचे मौके पर
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अधिकतर लोगों की जान दम घुटने से गई है।सीएम ने कहा कि सरकार घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है।
PM मोदी ने जताया दुख, की सीएम से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भयावह हादसे पर दुख जताया और गोवा के मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। PMO की ओर से इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है।
PMO ने किया मुआवजे का ऐलान -सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है—
स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इस घटना ने पूरे राज्य को दहला दिया है और जांच एजेंसियां आग लगने के सही कारणों की तह तक पहुंचने में जुटी हैं।

