साल 2025 का अंतिम ‘कोल्ड सुपरमून’, आसमान में चमकेगा अद्भुत नज़ारा

गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 का दिन दुनियाभर के लोगों के लिए बेहद खास है। हिंदू धर्म में आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा और मां अन्नपूर्णा जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां अन्नपूर्णा की पूजा करने से जीवन में अन्न, धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।इसी के साथ खगोलीय दृष्टि से भी आज की पूर्णिमा खास बनी हुई है, क्योंकि आज रात आसमान में साल का अंतिम सुपरमून नजर आएगा, जिसे इस बार कोल्ड मून (Cold Moon) कहा जा रहा है। यह अपना आकार सामान्य दिनों की तुलना में बड़ा और अधिक चमकीला दिखेगा । सुपरमून का दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है और इसे देखने के लिए दुनियाभर के लोग उत्सुक रहते हैं। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्रमा जब अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे नज़दीकी बिंदु पेरीज (Perigee) पर पहुँचता है और उसी समय पूर्णिमा होती है, तब चंद्रमा अत्यंत उज्ज्वल और बड़ा दिखाई देता है—इसे ही सुपरमून कहा जाता है।

साल 2025 में 3–4 बार सुपरमून के दर्शन हुए, लेकिन आज 4 दिसंबर की पूर्णिमा इस वर्ष का अंतिम सुपरमून लेकर आई है। इसके बाद आपको सुपरमून का अगला ऐसा नज़ारा अब साल 2026 में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *