इंडिगो फ्लाइट संकट: 3 दिन में हज़ारों उड़ानें रद्द

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो इन दिनों बड़े ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है। लगातार तीसरे दिन फ्लाइट्स रद्द होने और देरी के कारण देशभर के एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का माहौल है। गुरुवार को इंडिगो की 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गईं, जिसके बाद DGCA से लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय तक मीटिंगों का दौर चल पड़ा। एविएशन सेक्टर में लागू हुए नए सुरक्षा नियमों और क्रू की भारी कमी के चलते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता सहित 10 से अधिक बड़े एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हुईं। यात्रियों को घंटों इंतजार और बदइंतजामी का सामना करना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *