सलोनी तिवारी : तीर्थ नगरी कृष्ण जन्मभूमि मथुरा के प्राचीन ठाकुर केशव देव जी महाराज मंदिर में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ द्वारा स्थापना दिवस एवं गीता जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शामिल हुए तीर्थ पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“गीता सनातन धर्म और अध्यात्म का विराट स्वरूप है। जब मनुष्य निर्बल होता है, तब गीता उसे धर्म और अध्यात्म के माध्यम से शक्ति और विराट रूप का अनुभव कराती है, जैसा कि महाभारत युद्ध में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को निर्बल अवस्था में उपदेश दिया था। यही गीता का मूल सार है।”
समारोह में पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी को ब्रज मंडल द्वारा सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
-
मथुरा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा,
-
तीर्थ पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागनाथ चतुर्वेदी,
-
संयोजक अजय चतुर्वेदी,
-
महामंत्री अंशुल अग्रवाल,
-
ब्रज मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल उपाध्याय,
-
आचार्य लाल जी भाई शास्त्री,
-
ब्रज प्रांत महामंत्री पं. यज्ञ दत्त शास्त्री,
-
महामंत्री भूपेंद्रनाथ चतुर्वेदी
सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गीता पूजन से हुई, जिसके बाद सामूहिक गीता पारायण का आयोजन किया गया।
भक्तिमय वातावरण में भव्य भजन संध्या भी आयोजित की गई।
गीता पूजन और गीता पारायण का अनुष्ठान आचार्य देवदत्त शास्त्री, जिला अध्यक्ष, तीर्थ पुरोहित महासंघ मथुरा द्वारा संपन्न कराया गया।


