कानपुर गोविन्दनगर क्षेत्र में यातायात माह के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, यमराज के पात्र ने दिलाई नियमों के पालन की सीख

सलोनी तिवारी: कानपुर  पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रविन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन में आज गोविन्दनगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों—नन्दलाल चौराहा, चावला चौराहा तथा सीटीआई चौराहा—पर यातायात माह के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह क्षेत्र NH-19 के निकट आता है, जहां प्रतिदिन भारी यातायात प्रवाह रहता है।

अभियान के दौरान टीएसआई अशोक कुमार सिंह एवं ट्रैफिक अवेयरनेस टीम ने उपस्थित आमजनमानस और वाहन चालकों को यातायात नियमों तथा सुगम यातायात प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल और प्रभावी तरीके से प्रदान कीं।


अभियान के प्रमुख बिंदु:

  • यातायात नियमों का पालन करने के महत्व पर विशेष जोर

  • सुगम एवं सुरक्षित यातायात प्रबंधन से संबंधित सुझाव

  • राहवीर योजना (गुड समेरिटन) की विस्तृत जानकारी

  • हेलमेट की पट्टी (चिन स्ट्रैप) न लगाने वालों को यमराज के पात्र के माध्यम से जागरूक किया गया

  • वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग न करने की सलाह

  • अधिक रफ़्तार से होने वाले खतरे बताए गए

  • रॉन्ग साइड ड्राइविंग से होने वाले हादसों के प्रति चेतावनी

  • सीटबेल्ट न बांधने पर होने वाले जोखिमों की जानकारी


अभियान के दौरान लोगों में यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे पंपलेट में दिए गए नियमों को पढ़ें और अपने दैनिक जीवन में उनका पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *