कानपुर में UP-112 का जन-जागरूकता अभियान: नुक्कड़ नाटक और एलईडी वैन से पुलिस सेवाओं का प्रचार

सलोनी तिवारी: कानपुर नगर: पुलिस अधीक्षक प्रशासन, मुख्यालय यूपी-112, लखनऊ के निर्देशानुसार आज कमिश्नरेट कानपुर नगर में एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आपात सेवा UP-112 तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शहर के भीड़-भाड़ वाले प्रमुख चौराहों पर आयोजित किया गया।

यह अभियान रामादेवी चौराहा, गोल चौराहा, बड़ा चौराहा और जेड स्क्वायर पर आयोजित किया गया, जहां मुख्यालय यूपी-112 लखनऊ से आई टीम ने नुक्कड़ नाटक, पीटीजेड कैमरे से लैस पीआरवी वाहन, तथा एलईडी वैन के माध्यम से पुलिस सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।

अभियान में UP-112 की नोडल अधिकारी श्रीमती अर्चना सिंह, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 श्री के.पी. गौड़, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद, यूपी-112 के पुलिस कर्मियों के साथ-साथ सम्बंधित थाना प्रभारियों एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

इस जन-जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि नागरिकों को UP-112 की त्वरित सेवाओं, सुरक्षा उपायों तथा आपात स्थितियों में मिलने वाली पुलिस सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का सही समय पर लाभ उठा सकें।

कमिश्नरेट कानपुर नगर में यह पहल नागरिकों और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास के रूप में देखी जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *