बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में अलविदा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से नाजुक थी, और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
कुछ दिन बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और वे घर पर अपने परिवार की देखरेख में अपने स्वास्थ्य में सुधार की कोशिश कर रहे थे।धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले पवन हंस श्मशान घाट में हुआ।  मृत्यु की सूचना की पुष्टि फिल्मी हस्तियों और उनके परिवार ने की है।

उनके निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है, और उनकी याद में कई सेलेब्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *