25 नवंबर को अयोध्या धाम में नया इतिहास लिखा जाएगा — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सलोनी तिवारी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 25 नवंबर, 2025 को श्री अयोध्या धाम में होने वाले भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर प्रदेशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, 25 नवंबर 2025 को श्री अयोध्या धाम का नाम पुनः इतिहास के पृष्ठ पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में श्री अयोध्या धाम में होने वाले सभी कार्य प्रभु श्री राम के आदर्शों और जीवन मूल्यों से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा का पुनर्स्मरण ही नहीं बल्कि समाज में नई ऊर्जा एवं आध्यात्मिक जागरण का संदेश भी देगा।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि धर्म-ध्वजा की पुनर्स्थापना से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का नया युग प्रारंभ होगा। सरकार का प्रयास है कि अयोध्या धाम की इस दिव्य और भव्य परंपरा को विश्व पटल पर नई पहचान मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *