“MSME और छोटे व्यवसायों के लिए डिजिटल मार्केटिंग क्यों बन गई है सबसे बड़ा सहारा?”

सलोनी तिवारी: आज के प्रतिस्पर्धी दौर में MSME और छोटे व्यवसायों के लिए सिर्फ अच्छा प्रोडक्ट या सर्विस होना काफी नहीं है। मार्केट में टिके रहने और तेजी से बढ़ने के लिए डिजिटल मार्केटिंग अब एक विकल्प नहीं, बल्कि ज़रूरत बन चुकी है। तकनीक और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग ने उपभोक्ताओं के व्यवहार को पूरी तरह बदल दिया है, ऐसे में जो बिज़नेस डिजिटल नहीं हैं, वे अपनी संभावित कमाई का बड़ा हिस्सा खो देते हैं।


1. ग्राहक वहीं है जहाँ मोबाइल है

आज भारत में 80% से ज़्यादा लोग दिन भर में कई घंटे मोबाइल पर बिताते हैं। लोग प्रोडक्ट की जानकारी, रिव्यू, लोकेशन और कीमत—सब ऑनलाइन देखते हैं।
अगर MSME ऑनलाइन दिखाई ही नहीं देता तो ग्राहक तक पहुँच ही नहीं पाता।


2. कम खर्च में ज़्यादा प्रमोशन

छोटे व्यवसायों के लिए डिजिटल मार्केटिंग एक वरदान है क्योंकि:

  • यह बहुत कम बजट में किया जा सकता है

  • Facebook, Instagram, Google, WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म पर छोटा खर्च भी बड़ा असर दिखाता है

  • लोकल एरिया में टार्गेट करके प्रमोशन किया जा सकता है


3. बड़ी कंपनियों से मुकाबला आसान

पहले छोटे दुकानदार बड़ी कंपनियों से मुकाबला नहीं कर पाते थे, लेकिन डिजिटल मार्केटिंग ने मैदान बराबर कर दिया है।  अच्छी सोशल मीडिया प्रेज़ेंस और क्रिएटिव कंटेंट छोटे बिज़नेस को भी बड़ी पहचान दिला सकता है।


4. ब्रांड भरोसा और पहचान बनती है

लोग उस बिज़नेस पर ज्यादा भरोसा करते हैं जो:

  • Google पर लिस्टेड हो

  • सोशल मीडिया पर एक्टिव हो

  • व्हाट्सऐप पर अपडेट देता हो

एक अच्छा डिजिटल इमेज छोटे बिज़नेस को प्रोफेशनल बनाता है और ग्राहक का विश्वास बढ़ाता है।


5. WhatsApp, Instagram और Facebook पर ग्राहक सीधे बिज़नेस पार्टनर  से बात कर सकता है।

  • पूछताछ

  • ऑर्डर

  • शिकायत

  • फीडबैक

सब कुछ तुरंत हो जाता है। इससे बिक्री बढ़ती है और ग्राहक दोबारा लौटता है।


6. बिक्री और कमाई में सीधा फायदा

डिजिटल मार्केटिंग से:

  • नए ग्राहक मिलते हैं

  • पुराने ग्राहक जुड़े रहते हैं

  • ऑफ़र और डिस्काउंट जल्दी पहुँचते हैं

  • बिज़नेस की दृश्यता (Visibility) बढ़ती है

इन सबका सीधा परिणाम—ज़्यादा बिक्री और ज़्यादा मुनाफा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *