अयोध्या में 25 नवंबर को राम मंदिर शिखर पर भव्य ध्वज स्थापना, पीएम मोदी सहित प्रमुख संत-महंत रहेंगे उपस्थित

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य ध्वज स्थापना की जाएगी। मंदिर के केसरिया ध्वज के ध्वज-दंड पर चढ़ते ही ठीक 10 सेकेंड तक शंखध्वनि गूंजेगी और पूरे परिसर में पुष्प वर्षा होगी। पूरा वातावरण आध्यात्मिक और उत्सवमय दिखेगा।

इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तथा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित हजारों लोगों की उपस्थिति रहेगी।


7.5 हजार अतिथि होंगे शामिल

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि समारोह में 7.5 हजार आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे।

  • अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश से 7,000 लोग

  • मंदिर निर्माण में जुड़े 600 से अधिक कारीगर और कर्मचारी

  • बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती

  • विभिन्न जिलों के लिए अलग-अलग रंगों की पहचान व्यवस्था

ट्रस्ट ने बताया कि ध्वज चढ़ाने का ट्रायल सफल हो चुका है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *