मिस यूनिवर्स 2025- मैक्सिको की फातिमा बॉश बनीं नई मिस यूनिवर्स, थाइलैंड और वेनेजुएला की सुंदरियां रहीं रनरअप

मैक्सिको की ब्यूटी क्वीन फातिमा बॉश को मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहनाया गया। थाईलैंड में आयोजित इस भव्य अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में दुनियाभर की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए फातिमा ने यह प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया। भारत इस बार टॉप-12 में जगह नहीं बना सका।

फातिमा बनीं मिस यूनिवर्स, ताज पहनते ही हुईं भावुक

जैसे ही फातिमा बॉश का नाम विजेता के रूप में मंच पर लिया गया, वे भावुक हो उठीं। रेड कलर के शानदार गाउन में स्टेज पर आते ही उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। यह क्षण उनके वर्षों की मेहनत और समर्पण का था।


 टॉप-5 में शामिल रहीं ये सुंदरियां

साल 2025 के मिस यूनिवर्स फाइनल में नीचे की प्रतिभागी टॉप-5 में रहीं—

  • फर्स्ट रनरअप: थाइलैंड की मॉडल प्रवीणर सिंह

  • सेकंड रनरअप: वेनेजुएला की मॉडल स्टीफिन अबासली

  • थर्ड रनरअप: फिलिपिन्स की मॉडल अतीशा मनालो

  • फोर्थ रनरअप: कोत दिव्वार की मॉडल


🇮🇳 भारत का प्रतिनिधित्व मनिका ने किया

भारत की ओर से राजस्थान की मॉडल मनिका विश्वकर्मा ने हिस्सा लिया। मनिका टॉप-30 में शामिल हुईं, लेकिन टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *