चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग का ARTO कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलालों में हड़कंप—कड़ी पूछताछ, CCTV बढ़ाने के निर्देश

सलोनी तिवारी: चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने शुक्रवार को ARTO कार्यालय में औचक निरीक्षण कर पूरे विभाग में हड़कंप मचा दिया। डीएम के पहुंचते ही कार्यालय के बाहर संदिग्ध रूप से घूम रहे कई लोगों से कड़ी पूछताछ की गई। इस दौरान कई लोगों के बैग भी चेक किए गए, हालांकि कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ARTO कार्यालय परिसर में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए और सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को डिजिटल करने की भी बात कही, जिससे पारदर्शिता और कार्यक्षमता में सुधार हो सके।

डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में दलाली और अव्यवस्था किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, जिससे भ्रष्टाचार और लापरवाही पर रोक लगाई जा सके।

जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से कार्यालय स्टाफ और दलालों में खलबली मच गई है, वहीं आम नागरिकों ने पारदर्शी कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने की इस पहल का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *