कानपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दिए निर्देश

सलोनी तिवारी: कमिश्नरेट कानपुर नगर में आज पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्रिटिकल कॉरीडोर टीम (CCT) के साथ एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस कार्यालय सभागार में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित एफआईआर की विवेचना, यातायात प्रवर्तन उपकरणों की जानकारी एवं उनके प्रायोगिक उपयोग के विषय में विस्तार से बताया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे:

  1. सेव लाइफ फाउंडेशन एवं MoRTH रिपोर्ट पर चर्चा की गई।

  2. डीजी परिपत्र संख्या 42/25 में दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

  3. सड़क दुर्घटनाओं की विवेचना प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया।

  4. क्रिटिकल कॉरीडोर टीम (CCT) के कर्तव्यों के बारे में बताया गया।

  5. यातायात उपकरणों की जानकारी एवं प्रैक्टिकल सत्र आयोजित हुआ।

  6. ई–डीएआर (e-DAR) प्रणाली की जानकारी दी गई।

  7. ऑनलाइन चालान प्रणाली पर प्रशिक्षण दिया गया।

  8. ब्लैक स्पॉट की पहचान के महत्व पर जोर दिया गया।

  9. कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम की जानकारी दी गई।

  10. गोल्डन ऑवर एवं गुड समेरिटन (राहवीर योजना) पर विस्तार से चर्चा हुई।

  11. स्टॉकहोम डिक्लेरेशन के तहत वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50% कमी लाने हेतु 5E—

  • Engineering

  • Enforcement

  • Education

  • Emergency Care

  • Environmental —
    के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

बैठक के अंत में पुलिस उपायुक्त श्री रवीन्द्र कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि “सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता” देते हुए प्रत्येक बिंदु पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए।

सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में तुरंत ट्रैफिक कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें —
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *