दिल्ली में हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। इसी क्रम में कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री आशुतोष कुमार के नेतृत्व में सोमवार रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह चेकिंग अभियान जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और आम नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।
रेलवे स्टेशन प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों को जांच में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की सलाह दी गई है।

