Kanpur News: गंगाबैराज हादसे में छात्रा की मौत, बाइक पर लिखी ID से मिला सुराग

कानपुर: गंगा बैराज पर हुआ एक दर्दनाक हादसा पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। बीए की छात्रा भाविका गुप्ता (23) की मौत के बाद परिजनों ने आरोपी स्टंटबाज ब्रजेश निषाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि आरोपी की बाइक पर लिखी इंस्टाग्राम आईडी से ही उन्हें एक क्रूर सोशल मीडिया पोस्ट मिली, जिसके बाद पूरा मामला खुला।

हादसे के बाद परिजनों ने जब बाइक पर लिखी आईडी को सर्च किया, तो उसमें एक पोस्ट थी—
एक्सीडेंट हुआ है गंगाबैराज पर, जिंदा हो या निपट गए… लड़कियों को तो मार दिया तुमने।

इस पोस्ट पर कई यूज़र्स ने कमेंट किए, जिनमें एक ने लिखा कि “यही ब्रजेश निषाद ने अपनी बाइक से उड़ाया है।” इन ऑनलाइन सबूतों के आधार पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

शाम को गंगाबैराज पर स्पोर्ट्स बाइकर्स 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में रेस लगा रहे थे। उसी दौरान उन्होंने स्कूटी सवार भाविका गुप्ता और उसकी सहेली नेहा मिश्रा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भाविका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नेहा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

हादसे के बाद आरोपी ब्रजेश निषाद अपनी क्षतिग्रस्त बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया। छात्रा के पिता की तहरीर पर नवाबगंज थाना पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाते हुए मौत का कारण बनने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *