सलोनी तिवारी: हेल्थ कोच प्रीती शुक्ला ने बताया कि रसोई में रोज़ इस्तेमाल होने वाली प्याज अगर काले दागों से ढकी हुई है तो सावधान हो जाएं! ऐसा प्याज आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन दागों के पीछे फफूंद (mold) का असर होता है, जो शरीर में कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकता है।
फफूंद का खतरा
काले दाग वाली प्याज में माइकोटॉक्सिन्स (Mycotoxins) नामक जहरीले तत्व बन सकते हैं।
इन टॉक्सिन्स के शरीर में जाने से—
-
पेट दर्द
-
उल्टी
-
दस्त
-
एलर्जी
जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
सेहत पर पड़ता असर
ऐसी प्याज का लगातार सेवन करने से फूड पॉइज़निंग, गैस, पाचन संबंधी दिक्कतें, और लंबे समय में लिवर व किडनी को नुकसान हो सकता है।
क्या करें – सावधानियां अपनाएं:
-
जांच करें: अगर काला दाग सिर्फ प्याज की बाहरी परत पर है, तो उस परत को हटाकर बाकी हिस्सा इस्तेमाल किया जा सकता है।
-
गहरा दाग हो तो फेंक दें: अगर दाग प्याज के अंदर तक फैल गया है, तो उसे तुरंत फेंक देना ही बेहतर है।
-
सही तरह से रखें: प्याज को हमेशा ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखें।
-
आलू के साथ न रखें: प्याज और आलू साथ रखने से नमी बढ़ जाती है, जिससे फफूंद तेजी से फैलती है।

