चित्रकूट में निकली यातायात जागरूकता रैली, डीएम और एसपी ने दिखाई हरी झंडी

सलोनी तिवारी: पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवंबर माह को “यातायात माह” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को चित्रकूट में यातायात माह-नवंबर 2025 का शुभारंभ किया गया।

बस स्टैंड कर्वी से जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, यातायात पुलिस कर्मी और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए।

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि—

“वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना, गति पर नियंत्रण रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस बच्चों को वाहन न दें।”

रैली का मार्ग बस स्टैंड कर्वी से शुरू होकर धनुष चौराहा, पटेल तिराहा, एलआईसी तिराहा, भगवानदीन चौराहा, घुस मैदान, पुरानी कोतवाली, कालीदेवी चौराहा होते हुए पुनः बस स्टैंड कर्वी पर समाप्त हुआ।


रैली के मुख्य संदेश:

  1. दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें।

  2. शराब पीकर वाहन न चलाएं।

  3. कार चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।

  4. वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें।

  5. ट्रैफिक नियमों का पालन स्वयं करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

  6. सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने में संकोच न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *