पुष्कर मेला 2025: ऊंटों ने बिखेरा नृत्य का जलवा, 28 इंच की पुंगनूर गाय बनी आकर्षण का केंद्र

सलोनी तिवारी: राजस्थान का विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेला इस समय अपने पूरे रंग में नजर आ रहा है। देश-विदेश से आए पर्यटक और पशुपालक यहां की पारंपरिक झलकियों और अनोखी प्रतियोगिताओं का आनंद ले रहे हैं। आज मेला मैदान में पशुपालन विभाग की ओर से ऊंट नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले ऊंट जब ढोल की थाप पर थिरकने लगे, तो पूरा मेला मैदान तालियों की गूंज से गूंज उठा। किसी ऊंट पालक ने अपने ऊंट को चार पांवों पर ताल से ताल मिलाते हुए नचाया, तो किसी ने उसे दो पैरों पर खड़ा कर दिया। दर्शक इस नजारे को देखकर दंग रह गए और कैमरों में इन यादगार पलों को कैद करते नजर आए।

मेले में इस बार का खास आकर्षण बनी हुई है पुंगनूर नस्ल की देश की सबसे छोटी गाय, जिसकी ऊंचाई मात्र 28 इंच बताई जा रही है। यह गाय पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। बड़ी संख्या में लोग इसके साथ सेल्फी ले रहे हैं।

हर साल की तरह इस बार भी पुष्कर मेला राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झलक पेश कर रहा है। ऊंट, घोड़े, गाय, सांस्कृतिक झांकियां और लोकनृत्य यहां के मुख्य आकर्षण बने हुए हैं।

AMD न्यूज़ पोर्टल – महिलाओं के सशक्तिकरण, धार्मिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित आपका भरोसेमंद डिजिटल मंच।
न्यूज़ एजेंसी व विज्ञापन हेतु संपर्क करें !
मार्केटिंग स्टाफ की आवश्यकता ! 087078 05733

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *