सोनी टीवी चैनल पर रात में 8.30 बजे प्रसारित होने वाला धार्मिक सीरियल ” चलो बुलावा आया है , माता ने बुलाया है ” दर्शकों के बीच में एक बार फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस शो में अब एंट्री हो चुकी है जाने माने एक्टर अरमान ताहिल की, जो अपनी दमदार अदाकारी और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए जाने जाते हैं।
इस सीरियल में अभिनेता अरमान ताहिल एक अलग ही अंदाज में नजर आए । उनका यह किरदार कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएगा और दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा।
यह सीरियल स्वस्तिक प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है और इसकी शूटिंग उमरगांव (गुजरात) के खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है। शो में अरमान ताहिल के साथ कई नामचीन कलाकार भी अपनी भूमिकाएं निभा रहे हैं, जिनमें पुनीत वशिष्ठ, अलया घोष, पायोजा श्रीवास्तव, सृष्टि माहेश्वरी, उदय मौर्य, पंकज कुमार, बनवारी लाल झोल, मनोज बालाजी, दुष्यंत वोरा , अंशुल सिंह और अन्य शामिल हैं। इस सीरियल के निर्देशक हेमंत प्रभु और राहुल जी हैं और निर्माता गायत्री गिल तिवारी और सिद्धार्थ कुमार तिवारी जी हैं।

धार्मिक मान्यताओं पर आधारित यह सीरियल दर्शकों को भक्ति, आस्था और कर्म के साथ-साथ अच्छाई और बुराई की लड़ाई का संदेश देता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि एक्टर अरमान ताहिल का यह नया अवतार दर्शकों को कितना पसंद आता है।

