चित्रकूट। देशभर की तरह चित्रकूट में भी आज श्रद्धा और भक्ति के साथ गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर निर्मोही अखाड़ा की गौशाला परिसर में गौ माता का पूजन विधि-विधान से किया गया, जिसमें निर्मोही अखाड़ा के महंत श्री दीनदयाल दास जी सहित अनेक संत, भक्त और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
पूजन कार्यक्रम में AMD News की चीफ एडिटर सलोनी तिवारी और एडिटर नवदीप चतुर्वेदी अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक गौ माता की पूजा-अर्चना में भाग लिया।
इस मौके पर महंत श्री दीनदयाल दास जी ने कहा कि गौ सेवा ही सच्ची राष्ट्र सेवा है, क्योंकि गौ माता भारतीय संस्कृति, धर्म और जीवन का मूल आधार हैं। उन्होंने समाज से गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया।
पूरे आयोजन स्थल पर दिनभर भक्ति, भजन और पूजा का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने भी परंपरागत ढंग से पूजा कर गौ माता के आशीर्वाद की कामना की।

