सलोनी तिवारी: कानपुर, 26 अक्टूबर 2025 — छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कानपुर पुलिस ने दो दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था 27 अक्टूबर की दोपहर 2:00 बजे से लेकर 28 अक्टूबर को पूजा संपन्न होने तक प्रभावी रहेगी।
छठ पूजा के अवसर पर शहर के घाटों और गंगा किनारे जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भारी और मध्यम वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।
मुख्य ट्रैफिक डायवर्जन इस प्रकार रहेंगे:
-
गंगा बैराज चौराहा से भारी व मध्यम वाहन अटल घाट व कर्बला चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।
➤ वैकल्पिक मार्ग: गंगा बैराज → यश कोठारी → मंधाना चौराहा → गंतव्य। -
कंपनी बाग से जाजमऊ बीमा चौराहा तक वीआईपी रोड पर भारी वाहन प्रवेश वर्जित रहेंगे।
➤ वैकल्पिक मार्ग: रावतपुर → रामादेवी → जीटी रोड → गंतव्य। -
गुरुदेव चौराहा से मैनावती मार्ग तिराहा की ओर जाने वाले वाहन कर्बला चौराहा नहीं जा सकेंगे।
➤ वैकल्पिक मार्ग: मैनावती मार्ग तिराहा → एनआरआई सिटी → गंतव्य। -
कंपनी बाग चौराहा से आने वाले वाहन गंगा बैराज की ओर नहीं जा सकेंगे।
➤ वैकल्पिक मार्ग: कर्बला चौराहा → मैनावती मार्ग → गंतव्य। -
शारदा नगर 9 नंबर क्रॉसिंग से नमक फैक्ट्री जाने वाले वाहन छपेड़ा पुलिया से आगे नहीं जा सकेंगे।
➤ वैकल्पिक मार्ग: छपेड़ा पुलिया → काकादेव थाना → गंतव्य। -
विजयनगर चौराहा से नमक फैक्ट्री चौराहा जाने वाले वाहन डबल पुलिया से आगे नहीं जा सकेंगे।
➤ वैकल्पिक मार्ग: डबल पुलिया → नहर रोड → मनोज पान भंडार → गंतव्य। -
विजयनगर चौराहा से भौंती बाईपास की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
➤ वैकल्पिक मार्ग: विजयनगर → दादा नगर → एलएमएल चौराहा → गंतव्य। -
पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग से पनकी मंदिर व आवास विकास नहर की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
➤ वैकल्पिक मार्ग: न्यू ट्रांसपोर्ट नगर → गैस प्लांट → एलएमएल चौराहा → गंतव्य। -
भाटिया तिराहा से अर्मापुर नहर व पनकी मंदिर की ओर भारी वाहन नहीं जाएंगे।
➤ वैकल्पिक मार्ग: भाटिया तिराहा → न्यू ट्रांसपोर्ट नगर → गंतव्य। -
फूलबाग से सरसैया घाट की ओर जाने वाले वाहन मेघदूत तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे।
➤ वैकल्पिक मार्ग: बड़ा चौराहा → गंतव्य। -
ग्रीनपार्क चौराहा से डीएवी तिराहा के आगे सरसैया घाट की ओर चारपहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
➤ वैकल्पिक मार्ग: ग्रीनपार्क → एमजी कॉलेज / मधुबन तिराहा → गंतव्य। -
नंदलाल व सीटीआई चौराहा से आने वाले भारी वाहन दीप तिराहा से बर्रा बाईपास की ओर नहीं जा सकेंगे।
➤ वैकल्पिक मार्ग: दीप तिराहा → गौशाला चौराहा → गंतव्य।

