बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। 74 वर्षीय सतीश शाह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने 25 अक्टूबर दोपहर 2:30 बजे मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। इस वक्त उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा गया है।
सतीश शाह ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो “साराभाई वर्सेस साराभाई” से मिली। शो में उन्होंने इंद्रवदन साराभाई (इंदु) का किरदार निभाया था, जो आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन ने उन्हें घर-घर में फेमस बना दिया था।
फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #SatishShah और #RIPSatishShah ट्रेंड कर रहे हैं।
🙏 ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

