सलोनी तिवारी: शुक्रवार शाम लगभग 6:58 बजे मिनी कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि नौबस्ता क्षेत्र के हंसपुरम स्थित एक फैक्ट्री (कबाड़ गोदाम) में भीषण आग लग गई है।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन किदवई नगर से प्रभारी सहित एक फायर यूनिट (77 जी 0237) तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि मालिक सोनू, पता A-42, आवास विकास, हंसपुरम, नौबस्ता के कबाड़ में आग लगी थी।
फायर यूनिट ने बिना देर किए एक होज पाइप की मदद से आग को घेरकर बुझाने का कार्य प्रारंभ किया।
आग की विकरालता को देखते हुए प्रभारी किदवई नगर ने मिनी कंट्रोल से अतिरिक्त यूनिटों की मांग की, जिस पर फायर स्टेशन मीरपुर और फायर स्टेशन फजलगंज से एक-एक यूनिट मौके पर पहुंची।
तीनों फायर यूनिटों की संयुक्त कार्रवाई से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

