सलोनी तिवारी: नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय की ओर से देश के बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव किए गए हैं। मंत्रालय ने ‘बैंकिंग कानून अधिनियम, 2025’ के तहत नए नियमों को मंजूरी दी है, जो 1 नवंबर 2025 से लागू होंगे। इन बदलावों का सीधा असर देश के करोड़ों बैंक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
वित्त मंत्रालय का कहना है कि नए नियमों से ग्राहकों को अपने पैसे और संपत्ति पर अधिक नियंत्रण मिलेगा और बैंकिंग सेवाओं को पहले से ज्यादा लचीला और पारदर्शी बनाया गया है।
🔹 1 नवंबर से लागू होने वाले नए बैंकिंग नियम
1️⃣ अब खाते में 4 नॉमिनी जोड़ने की सुविधा:
पहले बैंक खातों में केवल 1 या 2 नॉमिनी की अनुमति थी, लेकिन अब ग्राहक अपने खाते में अधिकतम 4 नॉमिनी जोड़ सकेंगे। इससे भविष्य में क्लेम प्रक्रिया आसान हो जाएगी और परिजनों को जमा राशि प्राप्त करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
2️⃣ जमा राशि का हिस्सेदारी निर्धारण:
अब आप अपनी जमा राशि पर 4 लोगों के नाम रख सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि किसे कितना हिस्सा मिलेगा। उदाहरण के लिए – किसी को 70%, किसी को 20% और बाकी दो लोगों को 5-5%। इससे पारिवारिक विवादों की संभावना काफी कम हो जाएगी।
3️⃣ लॉकर नियम में बड़ा बदलाव:
अब बैंक लॉकर और उनमें रखी वस्तुओं के लिए केवल क्रमिक नामांकन (Sequential Nomination) की अनुमति होगी। यानी पहले नामांकित व्यक्ति की मृत्यु के बाद ही दूसरे व्यक्ति को लॉकर एक्सेस का अधिकार मिलेगा।

