KANPUR NEWS – साकेत नगर के शिवम एनक्लेव में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

सलोनी तिवारी: दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को समय लगभग 11:00 बजे मिनी कंट्रोल रूम फजलगंज को सूचना प्राप्त हुई कि कंजर पुरवा, साकेत नगर थाना किदवई नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है।

सूचना प्राप्त होते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर श्री दीपक शर्मा के आदेशानुसार फायर स्टेशन किदवई नगर के प्रभारी टीम सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि शिवम एनक्लेव, फ्लैट नंबर 303 (दूसरी मंजिल) में आग तेजी से भड़क रही थी। आग की विकरालता और आसपास स्थित फ्लैटों के घनत्व को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे।


अग्निशमन कार्यवाही:

  • मिनी कंट्रोल रूम द्वारा फायर स्टेशन फजलगंज, मीरपुर, एवं कैंट से अतिरिक्त फायर टेंडरों को तत्काल रवाना किया गया।

  • मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार दोनों दिशाओं से मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

  • आसपास के फ्लैटों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

  • कड़ी मेहनत और समन्वय से फायर यूनिटों ने अल्प समय में आग को सीमित कर फ्लैट नंबर 303 तक नियंत्रित कर लिया।


परिणाम:

  • आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

  • आसपास के फ्लैटों को सुरक्षित बचा लिया गया।

  • किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

  • कुल चार अग्निशमन यूनिटों ने मिलकर अत्यधिक तापमान और घने धुएं के बीच कठिन परिश्रम कर आग को बुझाने में सफलता प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *